जिम आने वाली नाबालिग लड़की का कई बार रेप करने को लेकर यूपी में गिरफ्तार हुआ जिम ट्रेनर
कानपुर (यूपी) में जिम आने वाली नाबालिग लड़की को नशीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाने के बाद उसका कई बार रेप करने और महीनों तक फ्लैट में बंधक बनाकर रखने के आरोप में अर्जुन सिंह नामक शादीशुदा जिम ट्रेनर गिरफ्तार हुआ है। लड़की ने फरवरी 2021 में संबंधित जिम जॉइन किया था। हाईकोर्ट के दखल के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई।