जिम की आड़ में धर्मांतरण व ब्लैकमेलिंग करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी समेत 6 गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर (यूपी) पुलिस ने जिम की आड़ में धर्मांतरण-ब्लैकमेलिंग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये नेटवर्क 5 जिम में चल रहा था जहां हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर नज़दीकियां बढ़ाई जातीं और उनके पास 50+ लड़कियों के अश्लील वीडियो+चैट व ब्लैकमेलिंग के सबूत मिले हैं।