गूगल ने अपने जेमिनाई एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए यूज़र्स के जीमेल डेटा का इस्तेमाल किए जाने के दावों का खंडन किया है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी ने चुपके से अपनी पॉलिसी अपडेट की है ताकि वो जीमेल मेसेजेज़ का इस्तेमाल कर सके। कंपनी की प्रवक्ता जेनी थॉमसन ने इसे भ्रामक बताया है।