अमेरिका से डिपोर्ट हुए 104 अप्रवासी भारतीयों में पंजाब निवासी लवप्रीत कौर शामिल हैं जो अपने 10-वर्षीय बेटे के साथ अमेरिका रवाना हुई थीं जहां उनके पति रहते हैं। उन्होंने ज़मीन गिरवी रखकर ₹1.05 करोड़ खर्च किए और 1 माह में दुबई से मॉस्को, होंडुरास, ग्वाटेमाला और मेक्सिको होते हुए अमेरिका पहुंचीं जहां बॉर्डर पर ही उन्हें पकड़ लिया गया।