ज़मीन गिरवी रखकर राजस्थान के शख्स ने पत्नी को दिलवाई नौकरी, उसने 'बेरोज़गार' कहकर छोड़ा

राजस्थान के करौली निवासी एक शख्स ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने रेलवे में सरकारी नौकरी लगने के कुछ महीने बाद ही बेरोज़गार बताकर उसे छोड़ दिया। बकौल शख्स, उसने ज़मीन गिरवी रखकर, ₹15 लाख उधार लेकर डमी कैंडिडेट से पत्नी की परीक्षा दिलवाई थी। वहीं, शख्स की शिकायत के बाद महिला को निलंबित किया गया है।