ज़मानत पर छूटे रेप के दोषी आसाराम के स्वागत में समर्थकों ने बरसाए फूल और की आतिशबाज़ी
सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट से रेप मामलों में अंतरिम ज़मानत मिलने के बाद आसाराम मंगलवार देर रात जोधपुर स्थित हॉस्पिटल में हिरासत से छूटकर अपने आश्रम पहुंचा। समर्थकों ने आसाराम पर फूल बरसाए, फूलों की माला पहनाई और आतिशबाज़ी की जिसके बाद आसाराम एकांतवास में चला गया। आसाराम को जोधपुर रेप केस में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी।