जिम में 165 किलो वज़न उठाने के दौरान बारबेल से दबी शख्स की गर्दन; महिला ने बचाई जान

जिम में 165-किलोग्राम वज़न उठाने के दौरान एक शख्स के बाल-बाल बचने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। दरअसल, बेंच प्रेस करते समय बारबेल शख्स की छाती पर गिरने वाला था और एक महिला ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बारबेल से शख्स की गर्दन दब गई। फिर महिला की मदद से शख्स उस स्थिति से बाहर निकल पाया।