जिम में भारी वज़न उठाया तो चली गई युवक की आंख की रोशनी, डॉक्टर ने बताई वजह

जिम में डेडलिफ्ट करते समय 27-वर्षीय युवक की एक आंख की रोशनी अचानक चली गई थी। एम्स दिल्ली के आई सर्जन डॉ. आशीष मरकन के अनुसार, भारी वज़न उठाते वक्त अधिक ज़ोर लगाने से आंख की नस फट गई थी। इसे वॉल्साल्वा रेटिनोपैथी कहते हैं। बकौल डॉक्टर, इलाज के बाद 6-8 हफ्तों में युवक की दृष्टि में सुधार हुआ है।

Load More