जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रों की बड़ी जीत, आखिर कैसे खत्म हुई भूख हड़ताल?
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 18 दिनों से जारी छात्रों की भूख हड़ताल खत्म हो गई है। प्रशासन ने छात्र संघ के संविधान को 15-मई 2027 तक लागू करने और अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के 6-सप्ताह के भीतर चुनाव कराने पर सहमति जताई है। प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ निलंबन और निष्कासन समेत सभी अनुशासनात्मक कार्रवाइयां रद्द की गई हैं।