जामिया में प्रदर्शन के बीच नारेबाजी और झड़प से बवाल, ऑनलाइन मोड में शिफ्ट हुई क्लास
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (दिल्ली) ने परिसर में विरोध-प्रदर्शन और 'फ्री कश्मीर' जैसे नारों को लेकर विवाद के बीच सभी कोर्स की कक्षाएं तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन कर दी हैं। 24-अक्टूबर को जारी रजिस्ट्रार के आदेश के मुताबिक, अगली सूचना तक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों की सुरक्षा/परिसर में मौजूदा हालात को इस फैसले की वजह बताया है।