जियो के ₹30,213 करोड़ के IPO पर दांव लगाने वाले वैश्विक निवेशक कौन हैं?
जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की बोलियां लगाईं, जो पेशकश की रकम से 30-गुना से ज्यादा है। आईपीओ खुलने के महज 37-मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसमें ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, सिंगापुर की जीआईसी और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे वैश्विक निवेशकों ने रुचि दिखाई।