जियो ने नई वॉयस असिस्टेंट RIYA की पेश, यूज़र्स जल्दी ढूंढ सकेंगे कंटेंट
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 48वीं वार्षिक आम बैठक में रिलायंस जियो ने जियो फ्रेम्स और पीसी के साथ नई वॉयस असिस्टेंट 'RIYA' पेश की है। 'RIYA' वॉयस असिस्टेंट को जियोस्टार ऐप में कंटेंट सर्च को आसान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके ज़रिए यूज़र्स वॉयस कमांड देकर अपनी मातृभाषा में मनोरंजन और खेल से जुड़े कंटेंट देख पाएंगे।