जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ को दूसरी तिमाही में हुआ ₹695 करोड़ का मुनाफा, 41.5% बढ़ा रेवेन्यू

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ₹695 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया जो सालाना आधार पर मामूली 0.9% अधिक है। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 41.5% बढ़कर ₹981 करोड़ पहुंच गया। वहीं, लोन, बीमा और डिजिटल पेमेंट जैसे सभी सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली और कंपनी के असेट्स अंडर मैनेजमेंट भी बढ़कर ₹14,712 करोड़ हो गए।