₹10 वाले शेयर में 20% का लगा अपर सर्किट, बस एक पॉज़िटिव खबर से टूट पड़े निवेशक
ज्योति स्ट्रक्चर्स का शेयर बुधवार को 20% के अपर सर्किट के साथ ₹12.96 पर पहुंच गया। कंपनी को ऑर्डर पूरे करने के लिए ₹510.59 करोड़ की बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट मिलने शुरू हुए हैं। ये सुविधाएं 5-साल की देरी से मिली हैं जिससे नए प्रोजेक्ट हासिल करने और मौजूदा ऑर्डर पूरे करने में मदद मिलने की उम्मीद है।