ज्योतिर्मठ रैनी (उत्तराखंड) में भूस्खलन होने के चलते ज्योतिर्मठ रैनी-नीति-मलारी हाईवे ब्लॉक हो गया है जिसके बाद अधिकारियों ने पर्यटकों को ज्योतिर्मठ और औली की तरफ ना जाने की सलाह दी है। चमोली आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया है कि मौसम पूर्वानुमान के चलते यह प्रतिबंध लगाया गया है और मंगलवार को स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।