जियोहॉटस्टार कर रही है छंटनी, जाएगी 1,100 से अधिक कर्मचारियों की नौकरी
जियोसिनेमा और डिज़्नी+हॉटस्टार के विलय के बाद लॉन्च हुई कंपनी जियोहॉटस्टार 1,100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। कंपनी का विलय होने के बाद कुछ कर्मचारियों के रोल ओवरलैप हो रहे थे इसलिए कंपनी ने यह फैसला लिया है। इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को कंपनी एक साल तक की सैलरी दे रही है।