जॉर्जिया में 1000 लोगों की होमकमिंग पार्टी में फायरिंग, 2 लोगों की हुई मौत; 35 घायल
जॉर्जिया (अमेरिका) में होमकमिंग पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 35 लोग घायल हुए हैं जिनमें 25 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में 1000 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, कम से कम 2 जगह फायरिंग हुई है और मामले की जांच की जा रही है।