inshorts

दूसरे टेस्ट के ड्रॉ होने की उम्मीद, ध्रुव जुरेल ने बताई वजह; आकाश दीप की चोट पर दिया अपडेट

भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने न्यूज़ीलैंड के साथ हो रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बाद कहा कि हैगली ओवल की पिच पांचवें दिन तक बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी और गेंदबाजों को कम मदद मिलेगी, जिससे दूसरा टेस्ट ड्रॉ हो सकता है। वहीं जुरेल ने बताया कि आकाशदीप चोट लगने के बाद मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।