जुलाई में 4 महीने के हाई पर रहा इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, कई सेक्टरों में दिखा उछाल
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) 3.5% बढ़ा जो पिछले चार महीने में सबसे अधिक है। वहीं, जून 2025 में यह दर 1.5% थी। इस दौरान मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग व पावर सेक्टर में उछाल देखने को मिला। हालांकि, अमेरिकी टैरिफ के कारण फिलहाल एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड मैन्युफैक्चरर्स के लिए अनिश्चितता बढ़ी हुई है।