जुलाई में 47 देशों में एमपॉक्स के 3,924 मामले आए सामने, 30 की मौत: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, एमपॉक्स वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा बना हुआ है और जुलाई में 47 देशों में कुल 3,924 मामले सामने आए हैं जिनमें से 30 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, एमपॉक्स के सभी वेरिएंट कई देशों में फैल रहे हैं और अगर इसे रोका नहीं गया तो फैलने का खतरा बना रहेगा।