जुलाई-सितंबर में 28% बढ़कर ₹3,040 करोड़ रहा सन फार्मा का शुद्ध लाभ

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ का जुलाई-सितंबर 2024 में शुद्ध लाभ 28% बढ़कर ₹3,040 करोड़ रहा है। वहीं, एक साल पहले की समान तिमाही में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ को ₹2,375 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर ₹13,645 करोड़ हो गई जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह ₹12,486 करोड़ थी।

Load More