जुलाई-सितंबर में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 5% घटकर ₹16,563 करोड़ रहा

चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 5% घटकर ₹16,563 करोड़ रहा। कंपनी के मुताबिक, एक वर्ष पहले इसी तिमाही में यह ₹17,394 करोड़ था। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल आय जुलाई-सितंबर में बढ़कर ₹2.4 लाख करोड़ रही जो 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में ₹2.38 लाख करोड़ थी।

Load More