मंगलुरु (कर्नाटक) में बुधवार को ज़िला जेल में 45 कैदियों को फूड पॉइज़निंग होने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर का खाना खाने के बाद कैदियों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई जिसके बाद सभी कैदियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक कैदी की हालत गंभीर बताई जा रही है।