जेल में अधिकतर समय पूजा-पाठ में बिता रही नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान, बेटी का भी बदला नाम
मेरठ (यूपी) के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड मामले में अदालत में बहस अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। जेल अधिकारियों ने 'न्यूज़ 18' को बताया कि मुस्कान पिछले कुछ समय से धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय बिता रही है। बकौल जेल अधिकारी, मुस्कान पहले अपनी बेटी को 'राधा' नाम से पुकारती थी लेकिन अब वह उसे 'मन्नत' कहकर बुलाती है।