मेरठ में अपने पति सौरभ की हत्या करने की आरोपी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ जेल में रहना चाहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने जेलर से अनुरोध किया है कि उसे साहिल के साथ एक ही बैरक में रखा जाए लेकिन जेलर ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, जेल में मुस्कान अपना चेहरा छिपाकर रखती है।