जेल में बंद रिश्तेदार को मोबाइल पहुंचाने के आरोप में UP के पूर्व MLA मोहम्मद गाज़ी अरेस्ट

बिजनौर (यूपी) की बढ़ापुर विधानसभा से बसपा के पूर्व विधायक मोहम्मद गाज़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाज़ी पर आरोप है कि उन्होंने जेल में बंद अपने समधी और पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा को जेल में अवैध रूप से मोबाइल पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार, इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।