जेल में बंद साहिल व मुस्कान को सांसद अरुण गोविल ने दी 'रामायण', बताया कैसा रहा उनका रिएक्शन

धारावाहिक 'रामायण' में 'राम' की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर व बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने मेरठ जेल में बंद कैदियों व स्टाफ को 'रामायण' वितरित की है। इस दौरान उन्होंने सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद साहिल और मुस्कान को भी 'रामायण' दी। गोविल ने बताया, "दोनों ने आदर से 'रामायण' ली, वे भावुक हो गए...उनके चेहरे पर उदासी थी।"