जेल में सड़ रहे इमरान खान, जनरलों को है उनके चुनाव जीतने का डर: पूर्व UK PM बोरिस जॉनसन
पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान जेल की 'छोटी सी कोठरी में सड़कर मर रहे' और समय आ गया है कि ब्रिटेन अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उन्हें रिहा कराने में मदद करे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जनरलों को डर है कि रिहा होने पर इमरान अगला चुनाव जीत सकते हैं।