जेल से चुनाव लड़ने पर रोक लगे: दिल्ली दंगे के आरोपी की ज़मानत याचिका पर सुनवाई के बीच SC
दिल्ली दंगों के आरोपी और एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कैंपेन को लेकर अंतरिम ज़मानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। जस्टिस पंकज मित्तल ने सुनवाई के बीच कहा, "अब तो लोग जेल में बैठकर चुनाव लड़ते हैं। जेल में बैठकर चुनाव जीतना आसान है। इन सभी को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए।"