एक स्टडी के अनुसार, यूरोप की आधी आबादी मिटाने वाली 'ब्लैक डेथ' महामारी के पीछे 1345 में हुए ज्वालामुखीय विस्फोट ज़िम्मेदार थे। बकौल स्टडी, विस्फोटों से मौसम बिगड़ा और अकाल पड़ा व भोजन की कमी मिटाने के लिए जब इटली ने 'ब्लैक सी' से अनाज मंगवाया तो जहाज़ों में प्लेग संक्रमित चूहे भी यूरोप आ गए जिससे यह महामारी फैली।