एक ज्वेलर ने 10 साल पुराने फटे हुए कालीन को दुकान से निकालकर कचरे में डाल दिया और इसने कबाड़ी वाले की किस्मत बदल दी। दरअसल, कबाड़ी वाले ने कालीन को एक फैक्ट्री तक पहुंचाया जहां इस पर केमिकल डाला गया और कई प्रक्रियाओं के बाद इससे कुल 47.72 ग्राम सोना निकाला गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख है।