जैश-ए-मोहम्मद की 'मैडम सर्जन' थी गिरफ्तार शाहीन, 'ऑपरेशन हमदर्द' और 'टीम डी' का हुआ खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद की कथित सदस्य व फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन सईद को संगठन में 'मैडम सर्जन' का कोडनेम दिया गया था। उसकी 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर, बड़े-बड़े सपने व खुले खयालात वाली और कट्टरपंथी लड़कियों/महिलाओं से हमदर्दी दिखाकर उन्हें दहशतगर्द बनाने की योजना थी। वह और उसके साथी 'टीम डी' का हिस्सा थे।