एक 26-वर्षीय रेडिट यूज़र ने बताया है कि वह जिस महिला को 27-वर्षीय समझकर 4 साल से डेट कर रहा था उसकी वास्तविक उम्र 48-वर्षीय होने का पता चला है। उसने बताया, "पासपोर्ट में जन्म का साल 1977 लिखा है...मैं बहुत परेशान हूं।" बकौल शख्स, वह 27-वर्ष की ही लगती थी लेकिन वह अपनी त्वचा का बहुत ख्याल रखती थी।