inshorts

जैसे खाद्य मानक UK और US के उपभोक्ताओं के लिए हैं, वैसे ही भारतीयों के लिए होने चाहिए: SC

सुप्रीम कोर्ट ने मल्टीनैशनल फूड कंपनियों से सभी देशों में एक जैसा मानक अपनाने का आग्रह किया है। कोर्ट ने भारत-विदेशों में बेचे जाने वाले उत्पादों की सामग्री/लेबलिंग में अंतर को लेकर चिंता जताते हुए कहा है, "अगर यह सच है...तो ऐसे दोहरे मानक बेहद चिंताजनक हैं।" बकौल कोर्ट, भारतीय भी अमेरिका-ब्रिटेन के लोगों जितनी सुरक्षा के हकदार हैं।