inshorts

जैसे ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति है वैसे हमारी 'इंडिया फर्स्ट' नीति है: रूबियो के सामने जयशंकर

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जिस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति है उसी तरह भारत सरकार की भी 'इंडिया फर्स्ट' नीति है। उन्होंने कहा कि यह ज़रूरी है कि भारत के पास ऊर्जा के कई, बड़े, भरोसेमंद और सस्ते स्रोत हों।