inshorts

जैसे भी हो हमास से सारे हथियार छीन लेगा इज़रायल: पीस डील के बीच नेतन्याहू

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास को आसान या कठिन तरीके से निरस्त्र किया जाएगा। नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय में आया जब बंधकों की रिहाई समेत हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की गाज़ा शांति योजना के कुछ बिंदुओं को स्वीकार कर लिया है। बकौल नेतन्याहू, गाज़ा से इज़रायली सेना की वापसी नहीं होगी।