जिसे मौत भी नहीं ले गई...एअर इंडिया क्रैश में ज़िंदा बचे इकलौते शख्स को आज भी है इस बात का दुख

गुजरात के अहमदाबाद में जून में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में ज़िंदा बचे इकलौते शख्स विश्वास कुमार रमेश अब भी दर्द में हैं। उन्होंने हादसे में भाई को खोने को लेकर कहा, "मेरा भाई मेरी ताकत था। अब मैं बिल्कुल अकेला हूं, ना पत्नी से बात करता हूं और ना बेटे से, बस कमरे में अकेले बैठा रहता हूं।"