जिस eMudhra पर साइबर सुरक्षा की ज़िम्मेदारी, उसकी ही सुरक्षा में मिली बड़ी खामी
साइबर सुरक्षा कंपनी eMudhra से जुड़े 8 इंटरमीडिएट CA सर्टिफिकेट की 'प्राइवेट की' कमज़ोर क्रिप्टोग्राफिक रैंडमनेस के कारण असुरक्षित पाई गईं। इससे हमलावर फर्ज़ी डिजिटल सर्टिफिकेट बनाकर वेबसाइटों की पहचान की नकल कर सकते थे। खतरे को देखते हुए Google और Mozilla ने प्रभावित सर्टिफिकेट ब्लॉक कर दिए। हालांकि, अबतक किसी बड़े साइबर हमले/डेटा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है।