जिस कार में हुआ महिला का गैंगरेप, वह फरीदाबाद में सड़क पर घूमती दिखी; सामने आया फुटेज
फरीदाबाद (हरियाणा) में 25-वर्षीय महिला का जिस वैन में 2 लोगों ने सोमवार रात कथित तौर पर गैंगरेप किया वह सड़क पर घूमती दिखी थी और उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने लिफ्ट ऑफर कर महिला का लगभग 2 घंटे तक रेप किया था।