जिस जगह से कभी निकलता था भारत का 95% सोना आज वहां क्यों पसरा है सन्नाटा?
कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) से कभी देश का 95% सोना निकलता था लेकिन 2001 में पब्लिक सेक्टर माइनिंग कंपनी को भारी नुकसान होने के चलते इसे बंद कर दिया गया था। केंद्र सरकार अब इन गोल्ड फील्ड्स में फिर से खनन शुरू कर लगभग 33 मिलियन टन पुराने खनन अवशेषों से सोना निकालने की तैयारी कर रही है।