जिस टेलीग्राम पर रची गई दिल्ली धमाके की साज़िश वह कैसे बना आतंकियों का अड्डा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के लाल किला धमाके का मुख्य संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद टेलीग्राम पर रेडिकल डॉक्टरों के एक ग्रुप का हिस्सा था और टेलीग्राम से ही उसने कथित तौर पर ब्लास्ट को लेकर कॉर्डिनेट किया। दरअसल, टेलीग्राम निजी बातचीत को एनक्रिप्ट करने में मदद करता है जिससे आतंकवादी अधिक लोगों तक पहुंच पाते हैं।