जिस दिल्ली का AQI है 400+ उसके बीचोंबीच एक घर का AQI 10-15 कैसे है?
दिल्ली में AQI 400+ है वहीं सैनिक फार्म्स में पीटर सिंह व नीनो कौर के घर का AQI सिर्फ 10-15 है। इस हरे-भरे घर में 15,000 पौधे, 4 फिश टैंक और एक्वापोनिक्स सिस्टम है जिसमें बिना मिट्टी व केमिकल खाद के सब्ज़ियां उगाई जाती हैं। साथ ही, कपल सोलर पावर, रेनवॉटर हार्वेस्टिंग, जैविक खाद और वेस्ट वॉटर रीसाइक्लिंग अपनाता है।