आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने वानुअतु की नागरिकता हासिल करने के बाद भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन किया है। वानुअतु दक्षिण-पश्चिम प्रशांत महासागर में एक छोटा सा द्वीपीय देश है जो फिजी से 800 किलोमीटर पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया से 1,770 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इस देश की अर्थव्यवस्था कृषि, पर्यटन और वित्तीय सेवाओं से चलती है।