जिस नागरिकता कानून को बैन करना चाहते हैं ट्रंप उसी की वजह से US के लिए खेल पाए बालोगन
ब्रुकलिन में नाइजीरियाई माता-पिता के यहां जन्मे और इंग्लैंड में पले-बढ़े बालोगन बर्थराइट सिटिज़नशिप के आधार पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं। ट्रंप अमेरिका में गैर-नागरिक माता-पिता के यहां जन्मे बच्चों को स्वतः अमेरिकी नागरिकता मिलने वाले नियम को खत्म करना चाहते हैं। इसी नियम के कारण बालोगन अमेरिकी नागरिक बने और अमेरिकी टीम के लिए खेलने के पात्र हैं।