जिस पत्नी की यूपी के शख्स ने प्रेमी से कराई थी शादी उसे लाया वापस, बोला- गलती हो गई

संतकबीर नगर (यूपी) में पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवाने वाला शख्स उसे वापस घर ले आया है। शख्स का कहना है कि उसने बहकावे में आकर गलती से शादी करा दी थी और उसके दोनों बच्चे बार-बार मां को पूछ रहे थे। वहीं, प्रेमी की मां ने कहा कि उसे महिला के बच्चों पर तरस आ गया था।