जिस पत्रकार की प्रदर्शनकारियों ने की थी हूटिंग, उनसे मांगी माफी; वीडियो हुआ वायरल
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार के साथ हुई हूटिंग के बाद छात्र प्रदर्शनकारियों ने उनसे माफी मांगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कुछ प्रदर्शनकारियों ने घटना के दौरान पत्रकार के धैर्य की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से हाथ मिलाते हुए कहा, "अरे नहीं, आप सब हमारे अपने हैं।" एक ने कहा, "बिग फैन सर।"