नेपाल के एक स्कूल के छात्रों ने अपने सहपाठी प्रिंस को पिकनिक पर साथ ले जाने के लिए पैसे इकट्ठा किए। स्कूल टीचर ने वीडियोज़ शेयर कर बताया कि प्रिंस के माता-पिता का जूस स्टॉल है जो सर्दियों के कारण बंद है। प्रिंस ने इसके बदले दोस्तों को आइसक्रीम खिलाई और उसकी मां ने उसके दोस्तों के लिए गन्ने भेजे।