जिस विमान से शुरू किया सफर, उसी से वायुसेना प्रमुख AP सिंह ने भरी वर्दी में आखिरी उड़ान
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने तेलंगाना में अपने पुराने इंस्ट्रक्टर विंग कमांडर (रिटायर्ड) वीएस कोचर के साथ किरण विमान में आखिरी उड़ान भरी। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 1984 को इसी जगह और इसी विमान से पहली उड़ान भरी थी। एपी सिंह 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे। उनकी जगह एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित लेंगे।