NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग के कथित चीनी जासूस से संबंधों को लेकर विवाद और आंतरिक जांच शुरू किए जाने के बीच अमेरिकी बाज़ार खुलने से पहले कंपनी के शेयर करीब 5% तक गिर गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की मार्केट वैल्यू में करीब $250 बिलियन की कमी आ सकती है। NVIDIA दुनिया की सबसे मूल्यवान चिप कंपनी है।