पाकिस्तान के सिंध प्रांत के भारत में मिलने की संभावना वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पाकिस्तान भड़का हुआ है। यह पाकिस्तान में सर्वाधिक हिंदू आबादी वाला प्रांत है जहां करीब 8.8% हिंदू हैं। यहां उमरकोट ऐसा ज़िला है जहां मुस्लिमों के मुकाबले हिंदू आबादी अधिक है। थारपरकार, मीरपुरखास और संगहार में भी अच्छी-खासी हिंदू आबादी रहती है।